चुनाव

निर्वाचन आयोग ने कहा कि मुद्रक और प्रकाशक के नाम और पते के बिना कोई भी प्रचार सामग्री वितरित या चिपकाई नहीं जाएगी

निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली चुनाव अधिकारी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं कि मुद्रक और प्रकाशक के नाम और पते के बिना कोई भी प्रचार सामग्री वितरित या चिपकाई नहीं जानी चाहिए। निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली के मुख्‍य चुनाव अधिकारी को लिखे एक पत्र में कहा है कि बिना नाम और पते वाली चुनाव सामग्री हटाने तथा जब्‍त करने के लिए तुरन्‍त और तेजी से कार्रवाई की जानी चाहिए।

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उसे राजनीतिक दलों समेत विभिन्‍न पक्षों से राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में अधिकृत और अनाधिकृत स्‍थानों पर बिना नाम और पते की चुनाव प्रचार सामग्री के संबंध में ज्ञापन मिले हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि यह आदर्श आचार स‍ंहिता के प्रावधानों और चुनाव कानूनों का उल्‍लंघन है। निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली के मुख्‍य चुनाव अधिकारी से सभी संबंधित अधिकारियों की सतर्कता सुनिश्चित करने को कहा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

58 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

5 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

10 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

10 घंटे ago