भारत

निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश से मांगा स्पष्टीकरण

निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को अपने उन आरोपों के बारे में विस्‍तृत जानकारी देने को कहा है जिनमें उन्‍होंने कहा था कि गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले, एक सौ 50 जिला मजिस्‍ट्रेटों या कलेक्‍टरों को फोन किया था।

आयोग ने जयराम रमेश को लिखे पत्र में यह भी स्‍पष्‍ट किया है कि आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के दौरान सभी अधिकारी आयोग की प्रतिनियुक्ति पर होते हैं और किसी भी निर्देश के लिए आयोग को सीधे रिपोर्ट करते हैं। आयोग ने कहा कि किसी भी जिला मजिस्‍ट्रेट ने अनुचित रूप से प्रभावित करने के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं दी है।

निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा है कि जयराम रमेश का सार्वजनिक रूप से दिया गया यह बयान संदेह उत्‍पन्‍न करता है, इसलिए जनहित में इसका समाधान करना आवश्‍यक है। आयोग ने जयराम रमेश से उनके बारे में भी विस्‍तृत जानकारी देने को कहा है जिन्‍हें गृह मंत्री ने कथित रूप से ये फोन किए थे। आयोग ने उन्‍हें इस संबंध में आज शाम सात बजे तक तथ्‍यात्‍मक जानकारी देने को कहा है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

12 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

13 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

13 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

13 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

13 घंटे ago