निर्वाचन आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों के आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की घोषणा की है। इनमें सामान्य अधिकारी, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षक शामिल होंगे।
स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 320 आईएएस और 60 आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 470 अधिकारियों को केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में तैनात किया जाएगा। वे प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे, सुधार के क्षेत्रों की पहचान करेंगे और उचित कार्रवाई की सिफारिशें करेंगे।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि पर्यवेक्षक मतदाताओं की जागरूकता और चुनाव में उनकी भागीदारी बढ़ाने में भी योगदान देंगे। जम्मू-कश्मीर की बडगाम तथा नगरोटा सीट, राजस्थान की अंता सीट, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरन तारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…
आईपीएल में आज मुम्बई में मुम्बई इंडियन्स का सामना कोलकाता नाइट राईडर्स से होगा। मैच…
मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद…