विश्व चैम्पियन भारत की पाकिस्तान पर जीत का समाचार आज सभी समाचार पत्रों की पहली सुर्खी बना है। अमर उजाला लिखता है- विजयी तिलक, भारत को नौंवी बार एशिया कप का ताज। लोकसत्य के शब्द हैं- भारत एशिया का बादशाह, फाइनल में दी पाकिस्तान को मात।
राजस्थान पत्रिका ने साइबर अपराध पर खबर प्रकाशित की है- साइबर ठगी पर एआई की लगाम, फोन नम्बर और आईपी होंगे ब्लॉक। प्री-डेटा एनालिसिस फ्राड रोकने में करेगा मदद।
राष्ट्रीय सहारा ने करुर भगदड़ की खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है मृतकों की संख्या 40, टीबीके ने जांच के लिए मद्रास हाइकोर्ट का किया रूख। देशबंधु ने भी इस खबर को सचित्र प्रकाशित किया है।
पीएम मोदी की मन की बात में बिहार के छठ और मधुबनी पेंटिंग का हुआ जिक्र प्रधानमंत्री बोले – स्वदेशी अपनाएं, स्वच्छता रखें और महिला शक्ति को करें सलाम। हरीभूमि की सुर्खी है।
दैनिक भास्कर ने इंडोनिशिया की राजधानी जकार्ता में फेस्टीवल चिलुंग की तस्वीर प्रकाशित की है, जिसमें लोग एक खास तरह की नाव पर नजर आ रहे हैं जो पूरी तरह से प्लास्टिक की बोतलों से बनी हुई हैं। पत्र लिखता है- प्लास्टिक बोतलों से बनी नावों से दिया प्रदूषण के खिलाफ संदेश।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…