टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने एच-1बी वीज़ा का बचाव करते हुए कहा है कि भारतीय अप्रवासियों से अमरीका की अर्थव्यवस्था को बहुत फ़ायदा हुआ है। उन्होंने ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ एक साक्षात्कार में यह बात कही। मस्क ने कहा कि अमरीका को पहले के मुकाबले अब कहीं ज़्यादा भारत से उच्च कौशल वाले कर्मियों की आवश्यकता है साथ ही उन्होंने कुछ कंपनियों द्वारा वीज़ा के गलत इस्तेमाल की भी आलोचना की। मस्क ने कहा कि अमरीका को प्रतिभावान भारतीयों से बहुत फ़ायदा होता रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनियों में विशेषज्ञ ढूंढने में हमेशा मुश्किल होती है क्योंकि प्रतिभावान लोगों की हमेशा कमी रहती है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को पिछले साल हुए जेन-ज़ी के विरोध…
इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…