भारत

कतर के अमीर ने पीएम मोदी को फोन पर रास लाफान गैस संयत्र दुर्घटना में 12 भारतीयों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का टेलीफोन कॉल आया। कतर के अमीर ने 21 जून को कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और एक-दूसरे के प्रति अपना सहयोग और एकजुटता को फिर से व्यक्त किया।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता आएगी।

दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

दोनों नेताओं ने नियमित रूप से संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना को गोताखोरी सहायता पोत परियोजना के अंतर्गत डीएससी ए21 (यार्ड 326) को सौंपा गया

गोताखोरी सहायता पोत (डीएससी) परियोजना के तहत निर्मित ‘डीएससी ए21’ को 20 नवंबर, 2026 को…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश को समर्पित की बर्ड फ्लू (H5N1) की पहली स्वदेशी वैक्सीन

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल बिहार में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवमबर, 2026 को बिहार का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:15…

3 घंटे ago

ट्राइफेड ने दिल्ली हाट, आईएनए में आदि महोत्सव 2026 का आयोजन किया

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड)…

3 घंटे ago

RBI ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियम, 2026 में दूसरा संशोधन जारी किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने हितधारकों से मिले सुझावों के आधार पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवम्‍बर, 2026 को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।…

6 घंटे ago