राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से हैं। यह पुरस्कार पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। पत्रकार पी. नारायणन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म विभूषण और पूर्व न्यायधीश के.टी. थॉमस को समाज सेवा के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी और पार्श्व गायिका अलका याग्निक को पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किया गया।
सरकार ने इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों और व्यापार और उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों और विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए ये पुरस्कर दिए जाते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने आज संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-सीयूईटी 2026 के स्नातक दाखिलों के परिणाम…
आईएनसीओआईएस ने समुद्री क्षेत्रों पर अल नीनो के संभावित प्रभावों को उजागर करने के लिए…
खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की हाल की नीलामी के सफल समापन…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एनएक्सट्रा डेटा लिमिटेड (लक्ष्य) में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण के…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत…
अल नीनो और कमजोर/अनिश्चित मानसून की संभावित स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने खरीफ सीज़न…