ईरान द्वारा इस्राइल पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने के बाद यूरोपीय संघ के नेता ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए सहमत हो गए हैं। ब्रसेल्स में दो दिन के सम्मेलन के लिए एकत्र हुए यूरोपीय संघ के नेताओं ने मिलकर यह फैसला लिया। सम्मेलन में सभी नेताओं ने मिलकर एक वक्तव्य जारी किया जिसमें उन्होंने सभी भागीदारों से भरपूर संयम बरतने और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए कहा जिससे इस क्षेत्र में तनाव में वृद्धि हो। सम्मेलन के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने कहा कि संघ ने ईरान को अलग-थलग करने के लिए हर संभव प्रयत्न करने के महत्व पर जोर दिया। संघ ने कहा कि ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य ड्रोन और मिसाइल बनाने वाली कंपनियों पर निशाना साधना होगा।
ईरान ने पिछले सप्ताह के अंत में इस्राइल पर ड्रोन और मिसाइल से जबरदस्त हमला कर दिया था जिसके कारण उसे कुछ नुकसान पहुंचा था क्योंकि ज्यादातर प्रक्षेपास्त्रों को बीच में ही रोक दिया गया था। जर्मनी, फ्रांस और यूरोपीय संघ के कई देश एक ऐसी योजना पर विचार कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य रूस को ईरानी ड्रोन की आपूर्ति पर अंकुश लगाना है।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…