अंतर्राष्ट्रीय

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन ने कहा- भारत और यूरोपीय संघ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते की दहलीज़ पर

यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन ने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ मुक्‍त व्‍यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दहलीज़ पर हैं। उन्‍होंने इसे मदर ऑफ ऑल डील बताया है, जो वैश्विक व्यापार और आपूर्ति श्रृंखलाओं को नया रूप दे सकता है।

स्विटजरलैंड के दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच सम्‍मेलन में उर्सुला फॉन ने कहा कि वे अगले सप्‍ताह के अंत में भारत पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि इस समझौते से दो अरब लोगों का बाजार बनेगा, जो दुनिया की कुल जी.डी.पी. का लगभग एक चौथाई होगा। उर्सुला फॉन ने कहा कि यूरोप तेजी से वृद्धि कर देशों और इस सदी की आर्थिक महाशक्तियों के साथ व्यापार करना चाहता है। यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष एंतोनियो कोस्टा 25 से 27 जनवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वे इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। वे संयुक्‍त रूप से भारत–यूरोपीय संघ शिखर सम्‍मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

2 घंटे ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

5 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

5 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

18 घंटे ago