भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के पोत आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस सारथी 20 जनवरी, 2026 को इंडोनेशिया के बेलावन बंदरगाह पर पहुंचे। इस अवसर पर इंडोनेशियाई नौसेना द्वारा स्क्वाड्रन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसके अंतर्गत पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन सहित एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। ये जहाज वर्तमान में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रशिक्षण अभियान पर तैनात हैं।
बेलावन बंदरगाह पर ठहराव के दौरान, भारतीय नौसेना और इंडोनेशिया की नौसेना के कर्मी विभिन्न नौसैन्य एवं सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, जिनमें क्रॉस-डेक दौरे और संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य आपसी सहभागिता को बढ़ाना और समुद्री सहयोग को विस्तारित करना है। इसके अतिरिक्त, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत संयुक्त योग सत्र, स्कूली बच्चों के लिए जहाज भ्रमण, मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं और सामुदायिक संपर्क गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
इंडोनेशिया में प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन की तैनाती भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के अनुरूप दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत की निरंतर सहभागिता को उजागर करती है। यह तैनाती हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) के सदस्य देशों के साथ नियमित नौसैन्य संपर्क व प्रशिक्षण आदान-प्रदान के माध्यम से ‘महासागर’(क्षेत्र में सुरक्षा एवं विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) की परिकल्पना को भी सुदृढ़ करती है।
BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होगी।…
जम्मू-कश्मीर में बुढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज से शुरू हो रहा है। पूंछ जिले…
मौसम विभाग ने आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर औक लद्दाख के दुर्गम इलाकों में जनगणना – 2027 के लिए…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट परीक्षा के तीन विषयों – अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र…
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…