भारत

यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष कया कलास तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचीं

यूरोपीय आयोग की उपाध्‍यक्ष और यूरोपीय संघ की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति प्रमुख कया कलास भारत की आधिकारिक यात्रा पर आज सुबह दिल्‍ली पहुंची। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि कया कलास की यात्रा भारत और यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने का अवसर है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा है कि इस यात्रा से भारत और यूरोपीय संघ के बीच उच्‍चस्‍तरीय नियमित सम्‍पर्क स्‍थापित होगा। कया कलास की यात्रा, यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सुला फॉन डेर लियन और यूरोपीय परिषद की अध्‍यक्ष एंतोनियों कोस्‍ता की भारत यात्रा से पहले हो रही है। उर्सुला फॉन और एंतोनियो कोस्‍ता सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे। वे इस महीने की 27 तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्‍मेलन की सह-अध्‍यक्षता भी करेंगे।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्‍ता आज नई दिल्ली पहुंचेंगे ताकि भारत तथा यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरे के माध्‍यम से यूरोप और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने तथा सहयोग को विस्‍तार देने पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाएगा। इससे पहले, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने कहा था कि यूरोपीय संघ भारत के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब है, जिसे मदर ऑफ ऑलडील्‍स भी कहा गया है। उर्सुला फॉन ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए वैश्विक व्यापार का विस्तार करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढाने के लिए यूरोप की प्रतिबद्धता पर जोर दिया था।

Editor

Recent Posts

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

24 मिनट ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

33 मिनट ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन…

2 घंटे ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के पार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान चार अरब 88…

2 घंटे ago

इस्पात, लौह अयस्क और उर्वरक यातायात में मजबूत वृद्धि से भारतीय रेल को फरवरी में 14,571 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ

भारतीय रेल कोयला, इस्पात, उर्वरक, सीमेंट, अनाज और कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं के कुशल परिवहन…

2 घंटे ago