यूरोपीय नेताओं ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से आग्रह किया है कि वे शुक्रवार को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन शांति पर एकतरफा समझौता न करे। राष्ट्रपति पुतिन द्वारा अपनी शर्तों पर संघर्षविराम की आशंका के बीच जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिच मर्ज की ओर से आयोजित वर्चुअल सम्मेलन में इस बारे में आगाह किया गया।
इस सम्मेलन में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोद्योमीर जेलेंस्की तथा यूरोपीय नेता उपस्थित थे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने नेताओं को आश्वासन दिया कि वे रूस के राष्ट्रपति के साथ होने वाली बैठक के परिणाम के बारे में उन्हें तुरंत जानकारी देंगे। अगर पुतिन के साथ बातचीत सकारात्मक रहती है तो राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच तुरंत बैठक कराई जा सकती है।
उधर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार को युद्धविराम समझौता नहीं होने पर रूस के खिलाफ और कड़े प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। समाचार कक्ष से प्रियंका अरोड़ा।
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने ईरान के बंदरगाहों की अमरीका…
भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन बैसिल कैल्मेट-गुएरिन (बीसीजी) के टीके और संबंधित सामग्री भेजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया…
भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज…
मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर…