अंतर्राष्ट्रीय

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटने के बाद भी नेपाल में व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी; प्रधानमंत्री ओली ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

नेपाल में प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाल के प्रतिबंध के विरोध को देखते हुए आज शाम एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।एक संदेश में प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि वह स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस कठिन समय में शांति बनाए रखने की अपील की। ​​सर्वदलीय बैठक आज शाम 6 बजे होने वाली है।

विदेश मंत्रालय ने नेपाल में विरोध प्रदर्शनों के बीच वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को नेपाली अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। मंत्रालय ने बताया कि भारत नेपाल के घटनाक्रमों पर नजर रखे हुए है। मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा बलों को शक्ति का प्रयोग करने पर बुनियादी सिद्धांतों का अनुपालन करना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वह नेपाल की स्थिति पर गहरी चिंता के साथ निगरानी कर रहा है। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव के प्रवक्‍ता स्‍टीफन दुजारिक ने कहा कि अधिकारियों के लिए शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकारों की रक्षा और उनका सम्मान करना महत्वपूर्ण है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

9 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

11 घंटे ago