भारत

कार्यकारी अध्‍यक्ष नितिन नबीन बनें बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्‍यक्ष नितिन नबीन पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। नई दिल्‍ली में भाजपा मुख्‍यालय में पार्टी के राष्‍ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि हमारा नेतृत्‍व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और जन सेवा, राष्‍ट्र सेवा भाव से संगठन आगे बढ़ता है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां प्रधानमंत्री भी एक कार्यकर्ता ही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी परंपरा है जो पद से नहीं परंपरा से चलती है। हमने सत्‍ता को सुख नहीं बल्कि जन सेवा का माध्‍यम बनाया है। उन्‍होंने कहा कि हमारे लिए जनता की सेवा सर्वोपरि है। भाजपा ने शून्‍य से शिखर का सफर देखा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा अ‍ब दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होने पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले 25 वर्ष महत्‍वपूर्ण हैं।

नितिन नबीन को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व के सभी अध्‍यक्षों के योगदान का अभिनंदन किया। पूर्व अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि उनके युवा नेतृत्‍व में पार्टी नई उंचाइयां छुएगी।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे पी नड्डा तथा नितिन गडकरी ने उनका अभिनंदन किया। अब से थोडी देर में नितिन नबीन अध्‍यक्ष पद की शपथ लेंगे।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

18 मिनट ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

34 मिनट ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

35 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

52 मिनट ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

53 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

55 मिनट ago