बिज़नेस

ADNOC गैस ने HPCL के साथ 2.5 से 3 अरब डॉलर के प्राकृतिक गैस बिक्री और खरीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए

अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी गैस- एडीएनओसी गैस और इसकी सहायक कंपनियों ने हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड- एचपीसीएल के साथ ढाई से तीन अरब डॉलर के मूल्‍य के दस वर्षीय तरलीकृत प्राकृतिक गैस बिक्री और खरीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं।

इस समझौते की घोषणा संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्‍ट्रपति शेख मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ हुई वार्ता के दौरान की गई।

इस समझौते के अंतर्गत एडीएनओसी गैस एचपीसीएल को प्रति वर्ष शून्‍य दशमलव पांच अरब टन तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करेगी। एडीएनओसी गैस की मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी फातिमा मोहम्मद नु अलैमी ने कहा कि एचपीसीएल के साथ दीर्घकालिक तरलीकृत प्राकृतिक गैस आपूर्ति समझौते पर हस्‍ताक्षर करके हमें प्रसन्‍नता हुई है।

यह समझौता संयुक्‍त अरब अमीरात और भारत के बीच सशक्‍त और बढती ऊर्जा साझेदारी का परिचायक है। एडीएनओसी गैस ने कहा कि यह समझौता 2030 तक अपने ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 15 प्रतिशत तक बढाने की भारत की योजना को समर्थन देता है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

6 मिनट ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

7 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

9 मिनट ago

भारतीय तटरक्षक बल और कोरियाई तटरक्षक बल के बीच 14वीं उच्च-स्तरीय बैठक इंचियोन में आयोजित हुई

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और कोरिया तटरक्षक बल (केसीजी) के बीच 14वीं उच्चस्तरीय बैठक (एचएलएम)…

13 मिनट ago

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (NGMA) में तक्षणम प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए),…

25 मिनट ago

सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में जोड़े जाने के साथ भारत के रामसर स्थलों की संख्या 103 हुई

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज घोषणा की कि सुखना…

27 मिनट ago