भारत

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने प्रधानमंत्री की ब्रुनेई और सिंगापुर यात्रा को भारत की एक्ट ईस्ट नीति में महत्वपूर्ण कदम बताया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ब्रुनेई और सिंगापुर यात्रा को भारत की एक्‍ट ईस्‍ट नीति में महत्‍वपूर्ण कदम बताया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में डॉ. जयशंकर ने कहा प्रधानमंत्री मोदी कि यात्रा को दोनों दक्षिण एशियाई राष्‍ट्रों के साथ कूटनीतिक और आर्थिक संबंध सुदृढ बनाने के रूप में देखा जा रहा है। इस यात्रा की एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि भारत-ब्रुनेई के बीच संबंधों का स्‍तर बढ़ाकर कार्य-नीतिक संबंधों में परिवर्तित करना रही है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर यह उपलब्धि प्राप्‍त हुई। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की यह पहली यात्रा थी। प्रधानमंत्री की सिंगापुर यात्रा भी इस दृष्टि से महत्‍वपूर्ण रही कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाकर व्‍यापक रणनीतिक भागीदारी में बदलने का निर्णय किया है।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने आज नई दिल्ली में दूसरी वार्षिक “फिसकल हेल्थ इंडेक्स 2026” रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निधि…

54 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर आज सदन में चर्चा का जवाब दिया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोक सभा में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तुत…

58 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने सर्गेई लावरोव से पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत के विचार साझा किए

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने आज रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ…

1 घंटा ago

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत त्रिकंद मॉरीशस की राजधानी और प्रमुख बंदरगाह पोर्ट लुई पहुंचा

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत त्रिकंद, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती…

1 घंटा ago