भारत

महाशिवरात्रि का पर्व आज देशभर में श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है

महाशिवरात्रि का पर्व आज देशभर में श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा महाकुम्‍भ आज इस अवसर पर सम्‍पन्‍न हो जायेगा। देशभर से आए श्रद्धालु आज तड़के से ही पवित्र संगम और अन्‍य घाटों पर स्‍नान कर रहे हैं।

तेरह जनवरी से शुरू हुए महाकुम्‍भ में अब तक 64 करोड़ 60 लाख से अधिक श्रद्धालु आस्‍था की डुबकी लगा चुके हैं। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है और कुम्‍भ के संदर्भ में इसका महत्‍व और अधिक बढ़ गया है। महाकुम्‍भ के आज अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी संख्या को नियंत्रित करने के लिए व्‍यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं। रेलवे स्‍टेशनों और प्रयागराज जाने वाली सड़कों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मेला क्षेत्र में वाहनों को आने-जाने की अनुमति भी नहीं है।

वाराणसी में काशी विश्‍वनाथ धाम सहित प्रदेश के सभी शिव मंदिरों में आज सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है।

इस अवसर पर गुजरात में, प्रसिद्ध सोमनाथ महादेव मंदिर में आज सुबह चार बजे से ही बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है।

Editor

Recent Posts

भारत ने मलावी के लोगों के लिए मानवीय सहायता के रुप में एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी

मलावी में अल नीनो के कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अल नीनो…

1 घंटा ago

भारतीय सशस्त्र बलों का दल संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 के ग्यारहवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स पहुंचा

भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल सेशेल्स रक्षा बलों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये-…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, सरकार पश्चिम एशिया में उभरते घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही है

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि सरकार पश्चिम एशिया में उभरते घटनाक्रमों…

1 घंटा ago

बीजेपी ने बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा चुनावों के लिए केंद्रीय…

2 घंटे ago

पश्चिम एशिया से भारतीय विमानन कंपनियों ने आज 50 उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति पर कड़ी…

2 घंटे ago

मध्य प्रदेश STSF और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने कानपुर से अंतरराष्ट्रीय सरीसृप तस्करी रैकेट के सरगना को गिरफ्तार किया

मध्य प्रदेश राज्य टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एमपी एसटीएसएफ) ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के…

2 घंटे ago