भारत आज लंदन के ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर क्रिकेट टेस्ट सीरीज़ के अंतिम और निर्णायक मैच में सीरीज़ को दो-दो से बराबर करने के इरादे से खेलने उतरेगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। भारत फिलहाल सीरीज़ में 2-1 से पीछे है। भारतीय टीम में कुछ अहम बदलाव किए हैं – चोटिल ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया है। तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप की वापसी की संभावना है। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। इंग्लैंड ने भी टीम में कई बदलाव किए हैं। नियमित कप्तान बेन स्टोक्स की जगह ओली पोप अपने होम ग्राउंड पर टीम की कप्तानी करेंगे। तेज़ गेंदबाज़ गैस एटकिंसन और जेमी ओवरटन को वापस बुलाया गया है।
भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…
भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…