खेल

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) का पांचवां संस्करण 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक राजस्थान के सात शहरों में आयोजित होगा

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) का पांचवां संस्करण 24 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक राजस्थान के सात शहरों में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता 23 पदक खेलों में और एक प्रदर्शन खेल (खो-खो) में आयोजित की जाएगी।

इस साल की शुरुआत में बिहार में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तरह, यूनिवर्सिटी गेम्स भी सात शहरों – जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर – में आयोजित किए जाएँगे। 12 दिनों तक चलने वाले इस यूनिवर्सिटी मीट में 5,000 से ज़्यादा एथलीटों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री, डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा, “खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भारत के खेल में एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दुनिया भर में, विश्वविद्यालय चैंपियन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और केआईयूजी हमारे युवा एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। राजस्थान संस्करण भारत के बढ़ते खेल परिदृश्य को उजागर करेगा और विश्व स्तर पर राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने की आकांक्षा रखने वाले कई लोगों के लिए गौरव की सीढ़ी साबित होगा।”

डॉ. मंडाविया ने आगे विस्तार से बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के तहत, खेलो इंडिया पहल ने एक मज़बूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है जो भागीदारी, प्रतिभा विकास और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करता है। राजस्थान में विश्वविद्यालय खेल हज़ारों छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेने के लिए प्रेरित करेंगे और प्रतिस्पर्धा एवं सौहार्द के माध्यम से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मज़बूत करेंगे।”

केआईयूजी 2025 में 23 पदक विजेता खेल और एक प्रदर्शन खेल शामिल होंगे। पदक विजेता खेलों में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, मल्लखंब, रग्बी, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती, योगासन, साइकिलिंग, बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग और कयाकिंग शामिल हैं।

खो-खो एक प्रदर्शन कार्यक्रम होगा। पहली बार, केआईयूजी कार्यक्रम में बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग और कयाकिंग, और साइकिलिंग को शामिल किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर भारत में आयोजित पिछले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय चैंपियन बना था। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे थे।

खेलो इंडिया के बारे में

खेलो इंडिया योजना युवा मामले और खेल मंत्रालय की प्रमुख केंद्रीय क्षेत्र योजना है। खेलो इंडिया गेम्स खेल कौशल दिखाने के लिए बुनियादी मंच हैं और तदनुसार, प्रतिभा को खोजने और प्रतिभाशाली बच्चों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए विकास के मार्ग प्रदान करने का एक मंच बन जाते हैं। इन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को विभिन्न हितधारकों जैसे संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघों, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज आदि को जोड़कर ओलंपिक आंदोलन की सच्ची भावना में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत अब तक देश भर में खेलो इंडिया गेम्स के 20 संस्करण आयोजित किए गए हैं, जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी) के सात संस्करण, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के चार संस्करण, खेलो इंडिया विंटर गेम्स के पांच संस्करण और खेलो इंडिया पैरा गेम्स के दो संस्करण, खेलो इंडिया बीच गेम्स का एक संस्करण और खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का एक संस्करण शामिल है।

Editor

Recent Posts

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

5 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

5 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन…

7 घंटे ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के पार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान चार अरब 88…

7 घंटे ago

इस्पात, लौह अयस्क और उर्वरक यातायात में मजबूत वृद्धि से भारतीय रेल को फरवरी में 14,571 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ

भारतीय रेल कोयला, इस्पात, उर्वरक, सीमेंट, अनाज और कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं के कुशल परिवहन…

7 घंटे ago