भारत

कृषि एवं किसान कल्‍याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के अंतिम अनुमान जारी

कृषि एवं किसान कल्‍याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के अंतिम अनुमान जारी कर दिए हैं। यह अनुमान मुख्य रूप से राज्य/संघ राज्यों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। फसलों के क्षेत्रफल को रिमोट सेंसिंग, साप्ताहिक फसल मौसम निगरानी समूह और अन्य एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के साथ मान्य और त्रिकोणित किया गया है। फसल पैदावार के अनुमान राष्ट्रीय स्तर पर किए गए फसल कटाई प्रयोगों (CCEs) के आधार पर हैं। CCEs को रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया को डिजिटल सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण (DGCES) लागू करके री-इंजीनियर्ड किया गया है, जिसे कृषि वर्ष 2023-24 के दौरान प्रमुख राज्यों में लागू किया गया था। नई प्रणाली ने उपज अनुमानों की पारदर्शिता और मजबूती सुनिश्चित की है।

वर्ष 2023-24 के दौरान देश में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन रिकॉर्ड 3322.98 लाख टन अनुमानित है जो वर्ष 2022-23 के दौरान प्राप्त 3296.87 लाख टन खाद्यान्न उत्‍पादन की तुलना में 26.11 लाख टन अधिक है। चावल, गेहूं और श्रीअन्न के अच्छे उत्पादन के कारण खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई।

वर्ष 2023-24 के दौरान चावल का उत्‍पादन रिकॉर्ड 1378.25 लाख टन अनुमानित है। यह पिछले वर्ष के 1357.55 लाख टन चावल उत्पादन से 20.70 लाख टन अधिक है। वर्ष 2023-24 के दौरान गेहूँ का उत्‍पादन रिकॉर्ड 1132.92 लाख टन अनुमानित है। यह पिछले वर्ष के 1105.54 लाख टन गेहूं उत्पादन से 27.38 लाख टन अधिक है और श्री अन्न का उत्पादन पिछले वर्ष के 173.21 लाख टन उत्‍पादन की तुलना में 175.72 लाख टन अनुमानित है।

2023-24 के दौरान महाराष्ट्र समेत दक्षिणी राज्यों में सूखे जैसे हालात रहे और अगस्त के दौरान खासकर राजस्थान में लंबे समय तक सूखा रहा। सूखे से नमी की कमी ने रबी सीजन को भी प्रभावित किया। इसका मुख्य रूप से दालों, मोटे अनाज, सोयाबीन और कपास के उत्पादन पर असर पड़ा।। विभिन्न फसलों के उत्‍पादन का विवरण नीचे दिया गया है:
कुल खाद्यान्‍न – 3322.98 लाख टन (रिकार्ड)

  • चावल– 1378.25 लाख टन (रिकार्ड)
  • गेहूँ– 1132.92 लाख टन (रिकार्ड)
  • पोषक/मोटे अनाज– 569.36 लाख टन
  • मक्‍का- 376.65 लाख टन
  • कुल दलहन- 242.46 लाख टन
  • श्री अन्न- 175.72 लाख टन
  • तूर- 34.17 लाख टन
  • चना- 110.39 लाख टन

कुल तिलहन – 396.69 लाख टन

  • मूंगफली – 101.80 लाख टन
  • सोयाबीन – 130.62 लाख टन
  • रेपसीड एवं सरसों – 132.59 लाख टन (रिकार्ड)

गन्‍ना – 4531.58 लाख टन

कपास – 325.22 लाख गांठें (प्रति 170 कि. ग्रा.)

पटसन एवं मेस्ता – 96.92 लाख गांठें (प्रति 180 कि. ग्रा.)

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री ल्योन्‍पो डी.…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से…

9 घंटे ago

कोयला मंत्रालय कल नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें दौर का शुभारंभ करेगा

कोयला मंत्रालय 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें…

9 घंटे ago

सरकार ने 18 सदस्यों के साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का पुनर्गठन किया

भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश…

9 घंटे ago

सरकार ने 3 लाख रुपये तक के निर्यात माल के लिए आरसीएमसी की आवश्यकता में छूट दी

सरकार ने 3 लाख रुपये तक के छोटे निर्यात माल के लिए पंजीकरण-सह-सदस्यता प्रमाणपत्र (आरसीएमसी)…

9 घंटे ago

डीआरआई ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे बड़ी बरामदगी में से एक में विशाल मेथामफेटामाइन तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय…

10 घंटे ago