विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। इस वर्ष एक जुलाई को अठारह वर्ष पूरे कर चुके लोगों को नए मतदाता के रूप में सूची में शामिल किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि संशोधित मतदाता सूची निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गयी है। इसके अनुसार कुल 2 करोड़ 57 लाख 78 हजार 149 लोग मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। इनमें से एक करोड़ 30 लाख 65 हजार चार सौ 49 पुरुष मतदाता हैं जबकि 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या दस लाख 74 हजार 732 हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजस्थान में दिल्ली-जयपुर-अजमेर एक्सप्रेसवे (एनएच-48) पर जयपुर बाईपास जंक्शन…
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…