वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और उज्बेकिस्तान के निवेश, उद्योग और व्यापार मंत्री लज़ीज़ कुदरतोव ने समरकंद में मुलाक़ात की है। एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक -एआईआईबी के शासी मंडल की वार्षिक बैठक से पूर्व दोनों मंत्रियों ने विशेषकर नवीकरणीय ऊर्जा, उर्वरक और दवा निर्माण के क्षेत्र में आपसी व्यापार पर चर्चा की।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, दोनों मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय निवेश नीति पर सहमति कायम हुई है। दोनों देशों का मानना है कि इससे स्वास्थ्य सेवा, आतिथ्य और पर्यटन के क्षेत्र में निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि दोनों मंत्रियों ने रूपे कार्ड और यूपीआई व्यवस्था सहित भारत में डिजिटल भुगतान क्रांति पर भी चर्चा की। लज़ीज़ कुदरतोव ने भारत की विकास यात्रा की सराहना की और कहा कि द्विपक्षीय व्यापार तथा संपर्क को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है।
हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…
सरकार ने राज्यों में प्रवासी मजदूरों को वितरित किए जाने वाले पांच किलोग्राम के मुक्त…