भारत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में कुछ राज्‍यों के साथ भेदभाव बरतने के आरोप को खारिज किया

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने आम बजट में कुछ राज्‍यों के साथ भेदभाव बरतने के आरोप को खारिज किया है। आज राज्‍यसभा में शून्‍यकाल के दौरान उन्‍होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नेतृत्‍व में विपक्ष लगातार यह प्रयास कर रहा है कि विपक्षी दलों वाले राज्‍यों को बजट में कुछ नहीं दिया गया है। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया है कि किसी भी बजट में हर राज्‍य का नाम नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर किसी विशेष राज्‍य का नाम बजट भाषण में न लिया गया हो तो इसका मतलब यह नहीं कि र्केन्‍द्र सरकार की उन योजनाओं का लाभ उन राज्‍यों को नहीं मिलेगा। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि केन्‍द्रीय बजट में महाराष्‍ट्र और पश्चिम बंगाल के लिए कई विकास कार्यक्रमों की घोषणा की गई है।

आज सवेरे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया कि केन्‍द्रीय बजट सरकार को बचाने का प्रयास था। उन्होंने कहा कि विपक्ष इसका विरोध करेगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि विकास कैसे होगा जब बजट ही संतुलित नहीं है। बाद में विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट किया।

इससे पहले, विपक्षी सांसदों के स्थगन नोटिस को खारिज करते हुए सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं को इस मुद्दे पर विचार करने की जरूरत है क्योंकि यह सदन की हर बैठक में एक नियमित मामला बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह पहले ही संकेत दे चुके हैं कि असाधारण परिस्थितियों में ऐसे नोटिस स्वीकार किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 36 वर्षों में केवल छह अवसरों पर स्थगन सूचनाएं स्वीकार की गईं।

लोकसभा में भी इसी मुद्दे पर विपक्षी सदस्‍यों ने सदन से वॉकआउट किया। आज सवेरे सदन की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके और तृणमूल कांग्रेस तथा अन्‍य सदस्‍यों ने आंध्रप्रदेश और बिहार के अतिरिक्‍त अन्‍य राज्‍यों के साथ कथित रूप से भेदभाव बरतने पर विरोध प्रदर्शन किया। अध्‍यक्ष ओम बिडला ने इस पर आपत्ति दर्ज की और कहा कि सदन को शून्‍यकाल के दौरान योजनाबद्ध तरीके से बाधित करना सही नहीं है।

संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने भी विपक्षी सदस्‍यों के व्‍यवहार पर सवाल उठाया। उन्‍होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक के दौरान सभी दलों के नेताओं ने सदन की सुचारू कार्यवाही चलाने पर सहमति व्‍यक्‍त की थी। उन्‍होंने कहा कि प्रश्‍नकाल के दौरान विरोध प्रदर्शन उपयुक्‍त नहीं है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

27 मिनट ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

29 मिनट ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

1 घंटा ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

1 घंटा ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

3 घंटे ago