बिज़नेस

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण कल लोकसभा में वर्ष 2026-27 का केन्‍द्रीय बजट प्रस्‍तुत करेंगी

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण कल लोकसभा में वर्ष 2026-27 का केन्‍द्रीय बजट प्रस्‍तुत करेंगी। लोकसभा के बाद बजट की प्रति राज्‍यसभा के पटल पर रखी जाएगी। वर्ष 2019 में वित्‍त मंत्री का कार्यभार सम्‍भालने के बाद यह श्रीमती सीतारमण का लगातार नौवां बजट है।

संसद में बजट भाषण सम्‍पन्‍न होने के बाद बजट की प्रति मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्‍ध होगी। वित्‍त मंत्री बजट के बाद देश के विभिन्‍न क्षेत्रों के महाविद्यालयों से आए 30 विद्यर्थियों से बातचीत करेंगी।

इससे पहले, वित्त मंत्री ने कई हितधारकों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की। इनमें अर्थशास्‍त्री, व्‍यापार संघ, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र, लघु और मध्यम उद्यम, व्यापार तथा सेवा क्षेत्र, उद्योग, वित्तीय क्षेत्र और पूंजी बाजार के विशेषज्ञ और प्रतिनिधि शामिल थे।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने भी कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बजट पूर्व परामर्श किया और वित्त मंत्री को सुझावों की संकलित रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान, युवाओं सहित नागरिकों के सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं, जो इस बजट में देखने को मिलेंगे।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

1 घंटा ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

1 घंटा ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

1 घंटा ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

1 घंटा ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

2 घंटे ago