भारत

भारत और अमेरिका के बीच 2024 के लिए पहली कमांड एवं कंट्रोल कम्पेटिबिलिटी बोर्ड की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और अमेरिका के बीच 2024 के लिए पहली कमांड एंड कंट्रोल कम्पेटिबिलिटी बोर्ड (सीसीसीबी) बैठक 04-07 जून 2024 तक मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में यूएस इंडोपैकोम के कार्यकारी निदेशक पॉल निकोलसन के नेतृत्व में 29 सदस्यीय अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल और हेडक्वार्टर्स इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के ब्रिगेडियर राहुल आनंद के नेतृत्व में 38 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।

सीसीसीबी भारत व अमेरिका के बीच संचार कम्पेटिबिलिटी और सुरक्षा समझौते (कॉमकासा) के अनुच्छेद XI के तहत गठित तकनीकी विशेषज्ञ समूह है, और इसे साल में दो बार आयोजित किया जाता है। सितंबर 2018 में ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद, यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी में निरंतर प्रगति को मापने, उसे सुदृढ़ करने और हासिल करने के लिए सातवीं ऐसी बैठक है।

इस चार दिवसीय बातचीत के दौरान, दोनों पक्षों के विषय विशेषज्ञों ने अंतर-संचालन परिदृश्यों और परिचालन संचार आवश्यकताओं को समझने के लिए कई दौर की व्यापक चर्चा की। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रित चर्चा भारतीय त्रि-सेवाओं की वर्तमान संचार अंतर-संचालन आवश्यकताओं के लिए परस्पर सहमति से समाधान निकालने में सहायक रही। इस बैठक का सफल परिणाम भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच मजबूत होते संबंधों का सच्चा प्रतिबिंब है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

1 मिनट ago

सरकार ने गन्ना किसानों और चीनी क्षेत्र से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए समिति का गठन किया

भारत सरकार ने गन्ना किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों की जांच करने और उनकी चिंताओं…

3 मिनट ago

CCI ने जीआरटी ज्वेलर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा त्रिभुवनदास भीमजी जावेरी लिमिटेड में अधिसंख्यक हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जीआरटी ज्वेलर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा त्रिभुवनदास भीमजी जावेरी लिमिटेड…

6 मिनट ago

CCI ने नुएजलक्स बिडको एस.ए आर.एल द्वारा किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड में निश्चित शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने नुएजलक्स बिडको एस.ए आर.एल द्वारा किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड में…

7 मिनट ago

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने “ऑपरेशन परिवर्तन” के तहत 5,165 एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…

2 घंटे ago