भारत

लखनऊ में ‘सशक्त और सुरक्षित भारत: सशस्त्र बलों में परिवर्तन’ थीम के तहत पहला संयुक्त कमांडर सम्मेलन (जेसीसी) शुरू हुआ

लखनऊ में 4 सितंबर 2024 को ‘सशक्त और सुरक्षित भारत: सशस्त्र बलों में परिवर्तन’ थीम के तहत पहला संयुक्त कमांडर सम्मेलन (जेसीसी) शुरू हुआ। यह सम्मेलन भारत के सैन्य बलों को बदलते परिचालन परिवेश के अनुकूल बनाने के लिए भविष्य की रणनीति बनाने पर केंद्रित है। रक्षा मंत्री और सशस्त्र बलों के शीर्ष पदों के अधिकारियों के सम्मेलन का नेतृत्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने किया। उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी भी उपस्थित थे।

वर्तमान सुरक्षा स्थिति और सशस्त्र बलों की रक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए, सीडीएस ने विभिन्न क्षेत्रों में एकीकरण को बढ़ाने के लिए संयुक्तता एवं भविष्य की योजनाओं के महत्व पर जोर दिया, जो भविष्य के युद्ध की रूपरेखा के अनुकूल होने और प्रभाव आधारित अभियानों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण है। जनरल अनिल चौहान ने एकीकरण के लिए रोडमैप के साथ कई उपाय शुरुआत करने के लिए तीनों सेनाओं की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह एक कदम दर कदम प्रक्रिया थी, जिसकी शुरुआत क्रॉस सर्विस कोऑपरेशन से हुई और फिर ‘संयुक्त संस्कृति’ की ओर अग्रसर हुई तथा अंत में संयुक्त अभियानों के संचालन के लिए बलों का एकीकरण हुआ।

विचार-विमर्श में निर्णय लेने की सुविधा के लिए अपेक्षित बुनियादी ढांचे के साथ कमांड और कंट्रोल सेंटर स्थापित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। जनरल चौहान ने उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए परिचालन संबंधी तैयारियों की आवश्यकता पर जोर दिया, आधुनिकीकरण की जरूरत को रेखांकित किया ताकि तत्पर और प्रासंगिक बने रहें तथा रणनीतिक स्वायत्तता प्राप्त कर सकें।

रक्षा मंत्री राजनाथ,सिंह, सम्मेलन के दूसरे दिन भाग लेंगे, जहां वे रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और भारतीय सशस्त्र बलों के शीर्ष नेतृत्व के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जा रहा है

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया…

5 घंटे ago

डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

भारतीय संविधान के मुख्य शिल्‍पकार डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज…

5 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर…

5 घंटे ago

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया।…

5 घंटे ago

अमरीकी नौसेना ने ईरान के बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी लागू की, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा

पाकिस्तान में पिछले सप्‍ताह हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद पश्चिम एशिया में…

6 घंटे ago