देश में चिकित्सा पेशेवरों को कामकाज की जगहों पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित राष्ट्रीय कार्यबल, एनटीएफ की पहली बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता हुई इस बैठक में गृह सचिव और स्वास्थ्य सचिव समेत सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिकित्सा पेशवरों की सुरक्षा के बारे में देशभर से व्यक्तियों और विभिन्न हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करने के लिए एन टी एफ के लिए सुझाव शीर्षक से एक राष्ट्रीय पोर्टल बनाया है। मंत्रालय ने राज्य सरकारों से उनके यहां चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी देने का अनुरोध भी किया है।
पोर्टल पर प्राप्त सुझावों को स्वास्थ्य मंत्रालय राष्ट्रीय कार्यबल के सदस्यों के विचारार्थ भेजेगा। एनटीएफ सदस्यों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव विभिन्न प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श करेंगे। एनटीएफ सदस्यों ने बताया कि कई हितधारकों ने उनसे सीधे संपर्क किया है और व्यक्तिगत रूप से उन्हें लगभग तीन सौ से चार सौ सुझाव प्राप्त हुए हैं।
राज्य के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा के संबंध में अल्पकालिक उपायों पर चर्चा के लिए कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक भी होगी। इसकी सह-अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव करेंगे।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर आज नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर…
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न…
गृह मंत्रालय के 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल फान वान जियांग को सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के…