अंतर्राष्ट्रीय

कतर में इस्राइल और हमास के बीच अप्रत्यक्ष युद्धविराम वार्ता का पहला दौर बिना किसी समझौते के समाप्त

इस्राइल और हमास के बीच कतर में संघर्ष विराम वार्ता का पहला दौर, बिना किसी समझौते के समाप्‍त हो गया है। फलीस्‍तीनी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कतर के दोहा में हुई वार्ता का उद्देश्‍य संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई पर किसी कारगर समझौते तक पहुचना था। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू के वॉशिंगटन रवाना होने से ठीक पहले संघर्ष विराम पर बातचीत फिर शुरु हुई थी। प्रधानमंत्री नेतन्‍याहू ने कहा कि इस्राइली वार्ताकारों को स्‍पष्‍ट निर्देश दिया गया है कि संघर्ष विराम समझौता इस्राइल को स्‍वीकृत शर्तों पर होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि अमरीकी राष्‍ट्रपति के साथ उनकी बातचीत से अधिक बंधकों की रिहाई और गजा में संघर्ष रोकने के समझौते तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

इस बीच, इस्राइल ने कल देर रात यमन के पश्चिमी होदेइदाह प्रांत में लाल सागर बंदरगाहों पर लगातार कई हवाई हमले किए। हाल के महीनों में इस्राइल ने यमन में प्रमुख बंदरगाहों और बुनियादी ढांचे पर कई हमले किए हैं। हूती विद्रोहियों का भी इस्राइल की ओर मिसाइलें दागना जारी है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

8 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

10 घंटे ago