देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून के आसपास शुरू होने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पहला सत्र जून के तीसरे सप्ताह में सदन के सदस्यों के रूप में नवनिर्वाचित उम्मीदवारों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू होगा। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद नये अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि अगले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे और इस तरह सत्र का औपचारिक उद्घाटन होगा। सत्र की तारीखों पर अंतिम फैसला नये केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिया जाएगा। सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों का दोनों सदनों से परिचय भी कराएंगे। सत्र 22 जून को समाप्त होने की संभावना है।
रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद मंत्रिमंडल की बैठक होने की संभावना है। राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर पांच जून को 17वीं लोकसभा भंग कर दी थी। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा भाजपा संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के चुने जाने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) नेताओं द्वारा समर्थन पत्र सौंपे जाने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने शुक्रवार को मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नियुक्त किया।
भाजपा ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में 543 सदस्यीय सदन में 240 सीट जीत पर दर्ज की, जो बहुमत के जादुई आंकड़े 272 से कम है। हालांकि राजग ने कुल 293 सीट पर जीत हासिल कर बहुमत हासिल किया है।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…
16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…