भारत

असम में बाढ़ की स्थिति और खराब, पूरे राज्‍य में 42 हजार हेक्‍टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान

असम मे बाढ की स्थिति और खराब हो गई है। अठाईस जिलों के ग्‍यारह लाख से अधिक लोग बाढ का सामना कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तिनसुकिया और धेमाजी में और तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई है जिससे मरने वालों की संख्‍या बढकर 38 हो गई है। वहीं, बिश्‍वनाथ में एक व्‍यक्ति के लापता होने की खबर है। बाढ के कारण 84 राजस्‍व क्षेत्र के कुल दो हजार दो सौ आठ गांव प्रभावित हुए हैं। पूरे राज्‍य में 42 हजार हेक्‍टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचा है।

मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा ने सभी संबंधित मंत्रियों और विधायकों को बाढ प्रभावित जिलों का दौरा करने तथा राहत और बचाव कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

राज्‍य सरकार ने एक सौ चालीस राहत शिविर और तीन सौ उनसठ राहत वितरण केंद्रों की स्‍थापना भी की है।

Editor

Recent Posts

जनगणना-2027: विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले स्व-गणना कर राष्ट्र की अगुआई की

विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…

1 घंटा ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा, देश में उर्वरक बीज और कृषि रसायनों का पर्याप्‍त भण्‍डारण उपलब्‍ध

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…

2 घंटे ago

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा…

2 घंटे ago

सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने भूटान को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई

सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में, मौजूदा चैंपियन भारत ने भूटान को 5-0 से हराकर फाइनल…

2 घंटे ago