पंजाब में बाढ़ की स्थिति में कमी आई है, लेकिन पिछले 24 घंटे में अमृतसर और रूपनगर में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। राज्य के 14 जिलों में बाढ़ से जुडी घटनाओं में अब तक 46 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि पठानकोट जिले में तीन व्यक्ति लापता हैं।
हर गुजरते दिन के साथ, बाढ़ से प्रभावित ज़मीन, फ़सल, लोगों और जान-माल के नुकसान की गिनती बढ़ती जा रही है। गुरदासपुर, फ़ाज़िल्का, फिरोज़पुर, अमृतसर, कपूरथला और तरनतारन ज़िले सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं। घरों और पशुओं को भी काफ़ी नुकसान हुआ है। भारतीय सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ और बीएसएफ की विशेषज्ञ टीमों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाले गए लोगों की गिनती भी बढ़ कर लगभग 23 हजार हो गई है। स्थानीय लोगों और गैर-सरकारी संगठनों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। पंजाब की दुग्ध सहकारी संस्था, मिल्कफेड-वेरका ने भी डेयरी किसानों और पशुओं की मदद के लिए एक व्यापक दोहरी रणनीति अपनाने के साथ यह भी सुनिश्चित किया है कि कोई भी परिवार बिना पोषण के न रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुखद घटना पर अपनी…
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने…
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…