भारत

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में तेज मॉनसूनी बारिश से राहत मिलने की सम्‍भावना

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में तेज मॉनसूनी बारिश से राहत मिलने की सम्‍भावना है। इस मॉनसून के दौरान राज्‍य में भू-स्‍खलन की 135, अचानक बाढ़ की 95 और बादल फटने की 45 घटनाएं दर्ज हुई हैं। राज्‍य के कई जिलों में सामान्‍य जीवन अब भी बुरी तरह बाधित है और जन-जीवन की बहाली के प्रयास जारी हैं।

हिमाचल प्रदेश में इस बार मॉनसून की अप्रत्याशित वर्षा ने जान-माल को भारी क्षति पहुंचाई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक तीन सौ 66 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं। रिपोर्ट में प्रारंभिक आकलन के अनुसार चार हजार 79 करोड़ रुपये की सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान भी बताया गया है, जिसमें लोक निर्माण विभाग को दो हजार सात सौ 43 करोड़, जल शक्ति विभाग को दो हजार पांच सौ 18 करोड़ और ऊर्जा विभाग को एक सौ 39 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अतिरिक्त छह हजार 25 कच्चे-पक्के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं राज्य में तीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग और आठ सौ 97 संपर्क सड़कें अभी भी यातायात के लिए अवरूद्ध हैं। इसके अलावा एक हजार चार सौ 97 बिजली ट्रांसफार्मर और तीन सौ 88 पेयजल योजनाएं भी बाधित है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

6 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

7 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

7 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

7 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

7 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

7 घंटे ago