हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की कार्रवाई शुरू करेगी। अमरीकी मध्य कमान के अनुसार, ईरानी बंदरगाहों और तटवर्ती क्षेत्र से आने-जाने वाले सभी पोतों पर यह कार्रवाई लागू होगी। हालांकि गैर-ईरानी बंदरगाहों से गुजरने वाले पोतों को आने-जाने की अनुमति रहेगी। इसके जवाब में ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने चेतावनी दी है कि अमरीका या उसकी सहयोगी सेना के किसी भी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। ईरान ने हॉर्मुज जलमडरुमध्य पर पूरे नियंत्रण का भी दावा किया है।
ईरान के साथ शांति वार्ता विफल होने के बाद राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने हॉर्मुज जलमडरुमध्य से ईरानी कब्जा तत्काल हटाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान जल्द ही अमरीकी शर्तों पर बातचीत करेगा।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा है कि उनका देश शांति और सुरक्षा के लिए संतुलित समझौते को तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमरीका के दोहरे मापदंड इस दिशा में सबसे बड़ी रुकावट हैं। इस बीच, हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर चिंता बनी हुई है। दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से तेल और गैस की आपूर्ति इसी रास्ते से होती है। यहां किसी भी तरह का टकराव वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों पर असर डालेगा। उधर, इज़राइल और हिज़्बुल्लाह के बीच संघर्ष जारी है। इज़राइल ने दक्षिण लेबनान के बिंत जबील में एक अस्पताल पर हमला करने का दावा किया है, जहां हिज़्बुल्लाह के लड़ाके मौजूद होने की बात कही गई है। इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बातचीत की है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कूटनीतिक कोशिशें जारी हैं।
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…