बिज़नेस

विदेशी निवेशकों ने अगस्‍त में भारतीय ऋण बाजारों में छह हजार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया

विदेशी निवेशकों ने अगस्‍त के पहले सात सत्रों में भारतीय ऋण बाजारों में छह हजार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, हालांकि एफपीआई ने इक्विटी बाजार से 13 हज़ार 431 करोड़ रुपये की निकासी की। यह निकासी भारतीय पूंजी बाजार में लगातार दो महीने के सकारात्‍मक निवेश के बाद की गई है।

एफपीआई ने जुलाई के महीने में इक्विटी में 32 हजार 365 करोड रुपये और जून के महीने में 26 हजार 565 करोड रुपए का निवेश किया था। उससे पहले एफपीआई द्वारा मई में 25 हजार 586 करोड और अप्रैल में आठ हजार 700 करोड रुपए से अधिक की निकासी की गई थी।

इस साल अब तक भारतीय पूंजी बाजारों में एक दशमलव दो लाख करोड रुपये का शुद्ध निवेश किया जा चुका है। इक्विटी में अब तक 22 हजार 135 करोड और डेट में 97 हजार 249 करोड रुपये का निवेश किया है।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

6 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

6 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

6 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

9 घंटे ago