विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ अलगाववाद के समर्थन की आजादी नहीं है। कनाडा में अलगाववादी घटनाओं की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि अलगाववाद और हिंसा का खुले तौर पर समर्थन करने वाले चरमपंथियों को कनाडा की राजनीति में संरक्षण प्राप्त है।
एक समाचार एजेंसी से बातचीत में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि कनाडा की राजनीति में ऐसी कुछ चर्चित हस्तियां हैं जो अलगाववाद और चरमपंथियों को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को उठाए जाने पर कनाडा सरकार इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का नाम दे रही है। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि हर देश अपने पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध चाहता है लेकिन इन दिनों चीन के साथ भारत के संबंध सामान्य नहीं है क्योंकि सीमा पर शांति में खलल पड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत इस मुद्दे पर चीन के साथ लगातार बात कर रहा है और संबंध को सामान्य बनाने के लिए दोनों देशों को मिलकर इस मुद्दे का समाधान करना होगा।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…