Defence News

मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड, कट्टुपल्ली में दूसरे कैडेट प्रशिक्षण पोत (यार्ड-18004) के निर्माण की शुरुआत का औपचारिक समारोह आयोजित

मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड, कट्टुपल्ली में दूसरे कैडेट प्रशिक्षण पोत (यार्ड-18004) के निर्माण की शुरुआत का औपचारिक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण (एसीडब्ल्यूपीएंडए) के सहायक नियंत्रक, रियर एडमिरल संदीप मेहता ने की। इस अवसर पर रियर एडमिरल जीके हरीश (सेवानिवृत्त), प्रमुख जहाज निर्माण व्यवसाय, एलएंडटी और भारतीय नौसेना और मेसर्स एलएंडटी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

07 मार्च 23 को तीन कैडेट प्रशिक्षण पोतों के स्वदेशी डिजाइन एवं निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय और मेसर्स एलएंडटी के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। इन कैडेट प्रशिक्षण पोतों का उपयोग अधिकारी कैडेटों को बुनियादी प्रशिक्षण के बाद समुद्र में प्रशिक्षण देने के लिए किया जाएगा। ये पोत मित्र देशों के कैडेटों को प्रशिक्षण सुविधा भी प्रदान करेंगे।

भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप यह स्वदेशी पोत निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

दीर्घकालिक एकीकृत परिप्रेक्ष्य योजना (एलटीआईपीपी) 2012-27 में भारतीय नौसेना के लिए तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों के फोर्स लेवल की परिकल्पना की गई है।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

10 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

10 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

11 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

11 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

11 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

12 घंटे ago