अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में अधिकारिक तौर पर नामांकित किया गया है। कल रात रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के प्रतिनिधियों से बहुमत हासिल करने के बाद उनका नामांकन अधिकारिक हो गया। वर्ष 2016 में जीतने और 2020 में राष्ट्रपति जो बाइडेन से हारने के बाद यह डोनाल्ड ट्रंप का लगातार तीसरा नामांकन है। v में राष्ट्रपति पद का चुनाव इस वर्ष नवम्बर में होने जा रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ओहायो के सीनेटर जे. डी. वेंस उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे। वे एक पूर्व वैंचर कैपिटलिस्ट और आत्मकथा हिलबिली एलेजी के लेखक हैं। सीनेटर वेंस को चुनकर डोनाल्ड ट्रंप ने यह दिखा दिया है कि वे अगले चुनाव में पेंसिलवेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन जैसे राज्यों पर ध्यान केन्द्रीत कर रहे हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…
बिहार के कटिहार जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो…
सरकार ने टोल संग्रह में दक्षता और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ…