अंतर्राष्ट्रीय

फ्रांस के राष्‍ट्रपति आज यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सहित यूरोपीय नेताओं के साथ एक आपातकालीन सम्‍मेलन की मेजबानी करेंगे

फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैंक्रो आज यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, कीर स्‍टारमर सहित यूरोपीय नेताओं के साथ एक आपातकालीन सम्‍मेलन की मेजबानी करेंगे। ऐसा अमरीकी अधिकारियों के सुझाव के बाद हुआ है जिसमें उन्‍होंने संघर्ष समाप्त करने से संबंधित किसी भी वार्ता में यूरोप की कोई भूमिका न होने की बात की थी। फ्रांस के राष्‍ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि राष्‍ट्रपति मैक्रॉ ने “परामर्श-वार्ता” का आह्वान किया था और वे यूक्रेन के लिए अमरीकी दृष्टिकोण में परिवर्तन और यूरोपीय महाद्वीप की सुरक्षा के लिए संबंधित जोखिमों को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, पोलेंड के प्रधान मंत्री डोनाल्ड टस्क, नाटो महासचिव मार्क रुटे, इटली के प्रधान मंत्री जार्जिया मि‍लोनी और यूरोपीय संघ के उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा के शामिल होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

10 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

11 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

11 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

12 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

12 घंटे ago