बिज़नेस

ई-कॉमर्स क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ बनाने के लिए FSSAI परामर्श जा‍री किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ई-कॉमर्स क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ बनाने के लिए परामर्श जा‍री किया है। प्राधिकरण ने ई-कॉमर्स खाद्य व्‍यवसाय संचालकों-एफबीओ से कहा है कि उपभोक्‍ताओं को वितरण के समय खाद्य पदार्थों की न्‍यूनतम सेल्‍फ लाइफ 30 प्रतिशत या उपभोग लायक नहीं रहने से पहले 40 दिन रखी जाए। प्राधिकरण ने ई-कॉमर्स एफबीओ के साथ कल दिल्‍ली में बैठक की।

इस बैठक में 200 से अधिक प्रतिभागी श‍ामिल हुए। इस दौरान ई-कॉमर्स एफबीओ के लिए अनुपालन आवश्‍यकतों को मजबूत करने पर बल दिया गया।

प्राधिकरण ने एफबीओ को ऑनलाइन प्‍लेटफार्म पर बढा-चढा कर किए जा रहे दावों से भी सावधान किया। प्राधिकरण के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी जी कमल वर्धन राव ने कहा कि इस परामर्श से भ्रामक सूचनाओं से बचा जा सकेगा और सटीक उत्‍पाद विवरण के उपभोक्‍ताओं के अधिकार की सुरक्षा होगी। श्री राव ने कहा कि एफएसएसएआई के वैध लाइसेंस या पंजीकरण के बिना कोई भी एफबीओ किसी भी ई-कॉमर्स प्‍लेटफार्म पर संचालन नहीं कर सकता।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

11 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

11 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

11 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

11 घंटे ago