अंतर्राष्ट्रीय

जी-7 के सदस्‍य देशों ने चीन की अनुचित व्यावसायिक प्रथाओं से निपटने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी

ग्रुप ऑफ सेवन–जी-7 के सदस्‍य देशों ने इटली में अपने वार्षिक शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन संयुक्त बयान में कल चीन की अनुचित व्यावसायिक प्रथाओं से निपटने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी। यह अनुचित प्रथाएं चीन के श्रमिकों और उद्योगों को कमजोर कर रही थीं।

जी-7 ने उन चीनी वित्तीय संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी, जिन्होंने रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए हथियार उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान की थी।

संयुक्‍त बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि जी-7, चीन को नुकसान पहुंचाने या उसके आर्थिक विकास को विफल करने की कोशिश नहीं कर रहा है, बल्कि उसके व्यवसायों को अनुचित प्रथाओं से बचाने और समस्‍याओं का समाधान करने के लिए प्रयासरत है।

जी-7 देशों ने अपने संयुक्‍त बयान में भारत–मध्य और पूर्व–यूरोप आर्थिक गलियारे जैसी विशिष्ट बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समर्थन देने का भी वादा किया है।

जी-7 नेताओं ने अपने बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र फिलिस्तीनी शरणार्थी एजेंसी को युद्धग्रस्त गजा में, निर्बाध रूप से कार्य करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Editor

Recent Posts

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

2 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

2 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

2 घंटे ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

2 घंटे ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

2 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…

2 घंटे ago