भारत

गोपी तोटाकुरा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय पर्यटक बने

उद्यमी और पायलट गोपी तोटाकुरा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय पर्यटक बन गए हैं। उन्‍हें अमेज़ॅन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन के एनएस -25 मिशन के लिए छह सदस्यों के चालक दल में चुना गया था। वे 1984 में सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय चालक बन गए हैं। ब्लू ओरिजिन की सातवीं मानव उड़ान, एनएस -25, आज सुबह पश्चिमी टेक्सास में लॉन्च साइट वन से लॉन्च की गई।

उद्यमी और पायलट गोपी थोटाकुरा ने कहा कि उन्हें अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन के एनएस -25 मिशन पर एक पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाला पहला भारतीय बनने पर गर्व है। थोटाकुरा (30) और पांच अन्य सदस्यों को लेकर गयी ब्लू ओरिजिन की सातवीं मानवयुक्त उड़ान सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंची। एनएस-25 रविवार सुबह पश्चिम टेक्सास में ‘लॉन्च साइट वन’ से रवाना हुई थी।

Editor

Recent Posts

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के युद्धविराम के प्रस्ताव को खारिज कर दिया

ईरान ने अमरीका के 48 घंटे के युद्धविराम के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से खारिज…

5 मिनट ago

भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सानवी युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर स्‍वदेश पहुंच रहा है

भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर, ग्रीन सानवी युद्धग्रस्त होर्मुज जल-डमरू-मध्य को सुरक्षित रूप से पार…

9 मिनट ago

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्यों को लखनऊ से गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्यों को…

11 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए चार हजार 660 सहायक मतदान केंद्रों के निर्माण को मंजूरी दी

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की सुविधा के लिए चार हजार छह सौ…

13 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान संस्थान (CFTRI) में बीआईआरएसी-बायोनेस्ट इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान संस्थान…

15 मिनट ago

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो…

7 घंटे ago