बिज़नेस

सरकार ने SASCI योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 23 राज्यों में ₹ 3295.76 करोड़ की 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी

भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ‘पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई) – विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का विकास’ योजना के अंतर्गत 23 राज्यों में 3295.76 करोड़ रुपये की लागत से 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य देश में प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का बड़े स्तर पर विकास करना, उनकी ब्रांडिंग करना और विश्व स्तर पर उनकी मार्केटिंग करना है। इसके अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।

इस प्रयास की मुख्य विशेषताओं में शुरू से अंत तक पर्यटक अनुभव का विकास करना, चयनित प्रस्तावों को वित्तीय सहायता देना, पर्यटक मूल्य श्रृंखला के सभी बिंदुओं को मजबूत बनाना, डिजाइन और विकास के लिए गुणवत्ता विशेषज्ञता का उपयोग करना, टिकाऊ संचालन और रखरखाव आदि सम्मिलित हैं। परियोजनाओं की पहचान उनके संबंधित राज्य सरकारों द्वारा प्रस्तुत परियोजना प्रस्तावों, साइट से कनेक्टिविटी, पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र, वहन क्षमता, स्थिरता के उपाय, टिकाऊ संचालन और प्रबंधन, परियोजना प्रभाव और सृजित मूल्य, घरेलू और इनबाउंड (वैश्विक) बाजारों के लिए पर्यटन विपणन योजना आदि जैसे निर्धारित मापदंडों पर उनकी जांच के आधार पर की गई है। परियोजना को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा टिकाऊ तरीके से कार्यान्वित और प्रबंधित किया जाएगा।

पर्यटन मंत्रालय अपनी सतत पहल के एक भाग के रूप में वेबसाइट, सोशल मीडिया प्रचार, कार्यक्रमों में भागीदारी, मेलों और त्यौहारों के आयोजन के लिए राज्य सरकारों को सहायता आदि विभिन्न विज्ञापनों के माध्यम से ‘अतुल्य भारत’ ब्रांड के अंतर्गत घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों और उत्पादों को समग्र रूप से बढ़ावा देता है। इसके अतिरिक्त, स्थलों और उत्पादों का प्रचार-प्रसार संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों द्वारा भी किया जाता है।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज यह जानकारी राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में दी।

Editor

Recent Posts

MoRTH ने NH-44 और NH-19 के दिल्ली-आगरा मार्ग पर सड़क के ऊपर पुल, फ्लाईओवर और वाहन अंडरपास बनाने की मंजूरी दी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के दिल्ली-आगरा मार्ग पर…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया। उन्होंने चारों सदस्य…

13 घंटे ago

ICAR और विकासशील देशों के लिए RIS ने नई दिल्ली में विकासशील देशों के बीच कृषि सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस)…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिलीपींस के राष्ट्रपति…

13 घंटे ago

राष्ट्रपति ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के वर्ष भर चलने वाले स्वर्ण जयंती समारोहों का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान…

16 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने जापान समुद्री आत्मरक्षा बल के साथ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास JIMEX 2026 में भाग लिया

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने 13-14 नवंबर 2026 को जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल…

16 घंटे ago