भारत

सरकार का भारत में उपयोग के लिए निर्मित या आयातित मोबाइल हैंडसेट में संचार साथी ऐप पहले से इंस्टॉल करने का निर्देश

सरकार ने मोबाइल हैंडसेट की प्रमाणिकता की पुष्टि के लिए मोबाइल में संचार साथी ऐप, पहले से इंस्टॉल करने के निर्देश जारी किए हैं।

नागरिकों को नकली हेंडसेट खरीदने से बचने, दूरसंचार संसाधनों के संदिग्‍ध दूरपयोग की आसान रिपोर्टिंग और संचार साधन पहल की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए दूरसंचार विभाग ने मोबाइल हैंडसेट निर्माता और आयातकों को भारत में उपयोग के लिए निर्मित या आयातित, सभी मोबाइल हैंडसेट में संचार साथी मोबाइल एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल करने का निर्देश दिया है।

विभाग ने कहा कि पहले से इंस्टॉल किया गया संचार साथी एप्लिकेशन अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिए पहली बार उपयोग करने या डिवाइस सेटअप करने पर आसानी से दिखाई देने योग्‍य और सुलभ होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि एप्‍लीकेशन की कार्यक्षमता को अक्षम या प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए। विभाग ने मोबाइल हैंडसेट निर्माता और आयातकों को यह भी निर्देश दिया है कि वह पहले से निर्मित और भारत में बिक्री चैनलों में मौजूद उपकरणों में साफ्टवेयर अपडेट के माध्‍यम से साथी एप को पहुंचाने का प्रयास करे। विभाग ने निर्माता को 90 दिनों के भीतर कार्यान्‍वयन पूरा करने और 120 दिनों में रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में मान्यता देने वाले विधेयक को मंजूरी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन -संशोधन विधेयक 2026 को अपनी मंजूरी दे दी…

11 मिनट ago

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार…

15 मिनट ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक रात में तबाह करने की धमकी दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर ईरान…

46 मिनट ago

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…

13 घंटे ago

सेबी अध्यक्ष ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर जोर दिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…

13 घंटे ago