सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे दुबई एयर शो के दौरान भारतीय एलसीए तेजस एम के -1 में तेल रिसाव से जुड़े वीडियो को खारिज कर दिया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि यह दावा फर्जी है। इकाई ने यह भी बताया कि वीडियो में विमान से पानी को नियमित रूप से जानबूझकर निकालते हुए दिखाया गया है। यह दुबई जैसे आर्द्र परिस्थितियों में संचालित होने वाले विमानों के लिए एक मानक प्रक्रिया है। पत्र सूचना कार्यालय ने कहा कि आधारहीन प्रचार के जरिए युद्धक विमान की तकनीकी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के कुछ एकाउंट्स जानबूझकर झूठी दावेदारी कर रहे हैं। सरकार ने नागरिकों से इन्हें साझा करने से पहले सूचना की जांच करने का आग्रह किया है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच…
सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम. जयशंकर ने नई दिल्ली में श्रीलंका के विदेश मंत्री से मुलाकात…
भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 14वीं बैठक 26 नवंबर…
मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने आज नई दिल्ली…
भारत की सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने और उसकी बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण…