बिज़नेस

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 22 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने इलेक्‍ट्रोनिक घटक विनिर्माण योजना के तीसरे चरण के अंतर्गत 22 नए प्रस्‍तावों को मंजूरी दे दी है। इसमें लगभग 41 हजार आठ सौ 63 करोड़ रूपये के निवेश का अनुमान है। इन प्रस्‍तावों में मोबाइल निर्माण, दूरसंचार, उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रोनिक, रणनीतिक इलेक्‍ट्रोनिक, ऑटोमोटिव और सूचना प्रौद्योगिकी हार्डवेयर सहित 11 क्षेत्र – उत्‍पादों का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं से दो लाख 58 हजार करोड़ रूपये का उत्‍पादन होने और प्रत्‍यक्ष रूप से लगभग 34 हजार नौकरियां सृजित होने की आशा है। इस अवसर पर इलेक्‍ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि प्रमुख सुधारों को लागू करना और कार्यान्‍वयन में तेजी लाना मोदी सरकार की पहचान है। हमारे संवाददाता ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स आपूर्ति श्रृंखला में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना शुरू की गई थी।

इलेक्ट्रॉनिक्स, दुनिया की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती उद्योगों में से एक है। यह देश की आर्थिक और तकनीकी प्रगति में अहम भूमिका निभा रही है। आज मंजूर किए गए प्रोजेक्ट्स, आठ राज्यों से संबंधित हैं – आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और राजस्थान। इससे देश में, इलेक्ट्रॉनिक्स की सप्लाई मजबूत होगी, जरूरी कंपोनेंट्स के लिए आयात पर निर्भरता कम होगी और भारत में उन्नत मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी। इसके पहले, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत, 24 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा चुकी है। ये नई मंजूरी, भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बनाने की प्रधानमंत्री मोदी की सोच का एक अहम कदम है।

Editor

Recent Posts

शतरंज खिलाड़ी मयंक चक्रवर्ती भारत के 94वें और पूर्वोत्तर क्षेत्र के पहले ग्रैंडमास्टर बने

असम के अंतर्राष्‍ट्रीय मास्टर मयंक चक्रवर्ती ग्रैंडमास्‍टर बन गये हैं। मयंक राज्‍य के पहले और…

5 घंटे ago

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष के सांसदों ने संसद में नोटिस दिया

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्ष…

5 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर भीषण बमबारी की, द्वीप पर मौजूद सभी सैन्य ठिकाने पूरी तरह नष्ट करने का दावा किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान की महत्वाकांक्षा पूरे पश्चिम एशियाई…

5 घंटे ago

NMDC का वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन पांच गुना बढ़कर 50 एमटी के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गया

इस्पात मंत्रालय के अधीन भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और नवरत्न सीपीएसई एनएमडीसी…

5 घंटे ago

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में…

17 घंटे ago