भारत

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग नियम, 2025 के प्रचार और विनियमन के मसौदे पर जनता से प्रतिक्रिया आमंत्रित की

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग नियम, 2025 के प्रचार और विनियमन के मसौदे पर जनता से प्रतिक्रिया आमंत्रित की है। मसौदा नियम ऑनलाइन गेम्स की मान्यता, वर्गीकरण और पंजीकरण, ऑनलाइन सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स के प्रचार के लिए नियामक ढाँचे का प्रावधान करते हैं। इसमें भारतीय ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण की शक्तियाँ और कार्य भी शामिल हैं। इसमें पंजीकरण का निलंबन या रद्दीकरण, अनुपालन न करने पर जुर्माना लगाने, शिकायत निवारण आदि का भी प्रावधान है।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मसौदा नियमों पर प्रतिक्रिया और टिप्पणियां इस महीने की 31 तारीख तक ogrules.consultation@meity.gov.in पर ईमेल द्वारा भेजी जा सकती हैं। मंत्रालय ने कहा कि इन प्रतिक्रियाओं का किसी भी स्तर पर किसी को भी खुलासा नहीं किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग नियम, 2025 के संवर्धन और विनियमन के मसौदे को ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम, 2025 के संवर्धन और विनियमन की धारा 19 के अनुसार तैयार किया गया है। यह अधिनियम को लागू करने के लिए प्रक्रियात्मक रूपरेखा प्रदान करता है।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

6 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

6 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

6 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

18 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

18 घंटे ago