भारत

सरकार ने कार्यस्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने हेतु नये शी-बॉक्स पोर्टल का शुभारंभ किया

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज करने और उनकी निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत मंच नया शी-बॉक्स पोर्टल का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल के शुभारंभ का कार्यक्रम 29 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान मंत्रालय की नई वेबसाइट का भी ​उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और सचिव, महिला और बाल विकास मंत्रालय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

नया शी-बॉक्स पोर्टल देश भर में गठित आंतरिक समितियों (आईसी) और स्थानीय समितियों (एलसी) से संबंधित सूचनाओं के केंद्रीकृत भंडार के रूप में कार्य करता है जिसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र शामिल हैं। यह शिकायत दर्ज करने, उनकी स्थिति को ट्रैक करने और आईसी द्वारा शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करता है। यह पोर्टल शिकायतों का सुनिश्चित निवारण और सभी हितधारकों के लिए सुव्यवस्थित प्रक्रिया प्रदान करता है। यह पोर्टल नामित नोडल अधिकारी के माध्यम से शिकायतों की वास्तविक समय पर निगरानी करने की सुविधा प्रदान करेगा।

चूंकि भारत अगले 25 वर्षों में अपनी आज़ादी के शताब्दी वर्ष में पहुँच जाएगा, इसलिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार 2047 तक “विकसित भारत” के लिए प्रतिबद्ध है। इसे प्राप्त करने के लिए सरकार ने पिछले दशक में वीमेन-लेड-डिवेलपमेंट पर महत्वपूर्ण जोर दिया है और समावेशी आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में महिलाओं के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता दी है।

कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस पहल का एक मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यस्थल सुरक्षित और संरक्षित हों जिससे महिलाएं आगे बढ़ सकें और सफल हो सकें। कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाने और उनकी शिकायतों का समाधान करने का काम करता है। इस प्रतिबद्धता के अनुरूप नया शी-बॉक्स पोर्टल कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों का समाधान और प्रबंधन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शी-बॉक्स पोर्टल के अलावा, मंत्रालय ने भारत सरकार की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक विकसित की गई नई वेबसाइट भी शुरू की है। इस वेबसाइट का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफार्मों पर एक सशक्‍त उपस्थिति दर्ज कराना है जिससे राष्ट्रीय और वैश्विक लाभार्थियों के साथ सरकार की भागीदारी बढ़ सके। चूंकि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नागरिकों के लिए संपर्क का प्राथमिक बिंदु होते हैं, इसलिए एक मजबूत और आकर्षक ब्रांड की मौजूदगी बनाए रखना आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में बोलते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “यह पहल कार्यस्थल से संबंधित यौन उत्पीड़न की शिकायतों का समाधान करने के लिए पहले से अधिक कुशल और सुरक्षित मंच उपलब्‍ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सम्‍पूर्ण भारत में महिलाओं के लिए सुरक्षित और अधिक समावेशी कामकाज का वातावरण बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पोर्टल सुनिश्चित करेगा कि व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक किए बिना सुरक्षित रूप से शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का…

13 मिनट ago

रक्षा मंत्रालय और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना के लिए पर्वतीय रडारों के लिए 1950 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया के तहत भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के…

17 मिनट ago

दुबई तट पर ईरान के ड्रोन हमले में कुवैत का तेल टैंकर क्षतिग्रस्त

दुबई तट पर ईरान के ड्रोन हमले में कुवैत का तेल टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया…

56 मिनट ago

असम में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों के लिए घर से मतदान प्रक्रिया शुरू

असम में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों के लिए घर…

59 मिनट ago

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा सरकारी अधिकारियों के तबादलों को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज की

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग द्वारा बड़ी संख्या में प्रशासनिक और…

1 घंटा ago

बिहार के नालंदा जिले के शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़ में आठ महिला श्रदालुओं की मौत

बिहार में आज सुबह नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मघडा शीतलाष्टमी मंदिर में धार्मिक…

1 घंटा ago