भारत

तमिलनाडु में जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया

तमिलनाडु में जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। मंत्रिमंडल में 23 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। इनमें कांग्रेस पार्टी के दो सदस्य भी शामिल हैं। इस विस्तार के साथ मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को मिलाकर मंत्रीमंडल की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है। इस नए विस्तारित मंत्रिमंडल में चार महिला मंत्री भी शामिल हैं। आज सुबह लोक भवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय के नेतृत्व वाली दस दिन पुरानी सरकार को कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई, सीपीएम, आईयूएमएल और एआईएडीएमके के कुछ विधायकों का समर्थन मिला है। इससे पहले, आज कैबिनेट में शामिल कांग्रेस के सदस्‍यों ने, वरिष्ठ नेताओं के साथ, श्रीपेरुम्बुदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी स्मारक का दौरा कर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, सरकार का समर्थन करने वाले एआईएडीएमके ने आज लोक भवन में हुए मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में हिस्‍सा नहीं लिया।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

4 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

4 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

4 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

4 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

4 घंटे ago