भारत

सरकार ने एक लाख 27 हजार करोड़ रुपये के व्‍यय के साथ सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम के दूसरे चरण के सभी छह स्तंभों को अधिसूचित किया

सरकार ने देश में चिप विनिर्माण तंत्र को बढ़ावा देने के लिए एक लाख 27 हजार करोड़ रुपये के व्‍यय के साथ सेमीकॉन कार्यक्रम के दूसरे चरण को अधिसूचित किया।

नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इससे आगामी वर्षों में वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार में भारत की हिस्सेदारी करीब 10 प्रतिशत हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्‍य श्रृंखला में बड़ी भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के दूसरे चरण के सभी छह स्तंभों की अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि सरकार का जोर भारत को वेफर निर्माण से लेकर चिप उत्पादन तक वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्‍य श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने पर है।

वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग को भरोसा है कि आने वाले दशकों में भारत बड़े निवेश के लिए एक प्रमुख केंद्र बनेगा। इसका प्रमाण हमें सेमीकॉन 1.0 के तहत मंजूर की गई परियोजनाओं से मिलता है। इनमें कई इकाइयों ने भूमिपूजन के केवल 13 महीने के भीतर व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया है। इसी तेज गति ने वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग का भारत पर भरोसा और मजबूत किया है।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के बाद मसौदा जारी किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के बाद…

53 मिनट ago

भारतीय नौसेना ने गोताखोरी और गहरे पानी के नीचे के अभियानों में सहायता के लिए आईएनएस निपुण को बेड़े में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई के नौसेना गोदी में निस्‍तार श्रेणी के दूसरे डाइविंग सपोर्ट…

56 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अगत्ती, लक्षद्वीप में मत्स्य पालन आउटरीच कार्यक्रम में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज लक्षद्वीप के अगाटी में आयोजित मत्स्य पालन आउटरिच कार्यक्रम में…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान ने 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान ने आज किर्गिज़ गणराज्य के बिश्केक…

1 घंटा ago

एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन-एससीओ से इतर ईरान…

1 घंटा ago

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भारत-ब्राजील व्यापार निगरानी तंत्र की 8वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की

भारत-ब्राजील व्यापार निगरानी तंत्र (टीएमएम) की 8वीं बैठक ब्राजील के ब्रासीलिया में संपन्न हुई। इस…

5 घंटे ago