सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के वर्गीकरण के लिए टर्नओवर और निवेश कसौटी में महत्वपूर्ण संशोधन अधिसूचित किए हैं। ये संशोधन पहली अप्रैल से प्रभावी होंगे।
अब ढाई करोड़ रूपए तक के निवेश वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को सूक्ष्म उद्यम के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। पहले इनके लिये निवेश सीमा एक करोड़ रूपए थी। इसी प्रकार टर्नओवर सीमा भी पांच करोड़ रूपए से बढ़ाकर दस करोड़ रूपए कर दी गई है।
25 करोड़ रूपए तक के निवेश वाली इकाईयां लघु उद्यम वर्ग में रखी गई हैं। पहले इनके लिए निवेश सीमा दस करोड़ रूपए थी।
इन उद्यमों के लिए टर्नओवर सीमा 50 करोड़ रूपए से दोगुनी कर एक सौ करोड़ रूपए की गयी है। एक सौ पच्चीस करोड़ रूपए तक के निवेश वाली सूक्ष्म, लघु और मध्यम इकाईयां अब मध्यम उद्यम मानी जाएंगी।
पहले इनकी निवेश सीमा पचास करोड़ रूपए थी। मध्यम उद्यमों के लिए टर्नओवर सीमा दोगुनी कर पांच सौ करोड़ रूपए कर दी गई है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट भाषण के दौरान इन उद्यमों के लिए निवेश और टर्नओवर सीमा क्रमश: ढाई गुना और दोगुना कर नये वर्गीकरण मानदंडों की घोषणा की थी।
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…
लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…
सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण के माध्यम से उच्च…
दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…